सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur Bholu carrying reward of 25 thousand and Gabbar Singh carrying reward of 10 thousand arrested

Dholpur: 25 हजार का इनामी भोलू उर्फ राजकुमार और 10 हजार का इनामी गब्बर सिंह गिरफ्तार, खुल सकते हैं बड़े राज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

दिहोली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 25,000 का इनामी भोलू उर्फ राजकुमार और 10,000 का इनामी गब्बर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों हार्डकोर अपराधी है, जिनसे बड़े राज खुलने की संभावना है।

Dholpur Bholu carrying reward of 25 thousand and Gabbar Singh carrying reward of 10 thousand arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर में दिहोली थाना पुलिस एवं डीएसटी ने शुक्रवार शाम को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 25,000 के इनामी बदमाश भोलू उर्फ राजकुमार और 10,000 के इनामी गब्बर उर्फ रामकेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शुदा बदमाश हार्डकोर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Trending Videos


थाना प्रभारी परमजीत सिंह पटेल ने बताया, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश में जिले भर में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष सौ दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया, स्थानीय पुलिस को शुक्रवार को जरिए मुखबिर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 25,000 का इनामी बदमाश भोलू उर्फ राजकुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मोरोली एवं 10,000 का इनामी बदमाश गब्बर उर्फ रामकेश पुत्र किशन सिंह गुर्जर निवासी मोरली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर वारदात के इरादे से घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ डीएसटी टीम का अलग-अलग गठन कर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शुदा बदमाश भोलू उर्फ राजकुमार कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। वर्ष 2021 में रोडवेज बस में चालानी गार्ड से हथियारों की नोक पर डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को छुड़ाने का प्रयास किया था।

बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर धौलपुर पुलिस द्वारा 25,000 का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं, दूसरा बदमाश गब्बर उर्फ रामकेश हार्डकोर अपराधी है, जिसके खिलाफ धौलपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना प्रभारी पटेल ने बताया, दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बड़ी वारदातें खुल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed