{"_id":"6a19cd6c8e154a01700dc6aa","slug":"didwana-political-tensions-flare-in-kuchaman-as-rlp-workers-show-black-flags-to-madan-rathore-nine-detained-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Didwana News: कुचामन में गरमाई सियासत, आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे, नौ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Didwana News: कुचामन में गरमाई सियासत, आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे, नौ हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में शामिल होने कुचामन सिटी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को आरएलपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने 9 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मंगलवार को कुचामन सिटी में विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे राठौड़ के काफिले को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोककर काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया और 9 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कुचामन सिटी पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय आरएलपी के जिला प्रभारी भूराराम शेषमा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सड़क पर पहुंच गए और काफिले को रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए, तख्तियां लहराईं और मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाए। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पुलिस ने 9 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कुचामन थाने पहुंचाया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: हनुमान की सुरक्षा घटाई: बेनीवाल बोले-‘ सरकार हटाए या बढ़ाए, लड़ाई जारी रहेगी’
गौरतलब है कि हाल ही में नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया था। इसी बीच यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है लेकिन राजस्थान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल चुकी है। उन्होंने पुलिस द्वारा आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए सरकार से उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी का हर कार्यकर्ता संघर्ष से निकला है और वह दबाव या डर से पीछे हटने वाला नहीं है।