फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Doubtful if Rahul Gandhi knows Rabi and Kharif Amit Shah in Rajasthan rally

शाह के निशाने पर राहुल, बोले मुझे शक है कि उन्हें रबी व खरीफ की फसल का समय पता होगा

Wed, 19 Sep 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Doubtful if Rahul Gandhi knows Rabi and Kharif Amit Shah in Rajasthan rally
amit shah

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। राजस्थान दौरे के दौरान अमित शाह ने नागौर जिले की एक किसान सभा में कहा कि उन्हें इस बात का शक है कि राहुल गांधी रबी व खरीफ फसल का समय जानते होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर सकती है।

विज्ञापन


शाह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते। हमें उन्हें हकीकत में बदलना आता है।’ इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में भारी बहुमत के साथ मोदी सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए राजस्थान की सराहना की। भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में राजस्थान में सभी 25 सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा, अगर राजस्थान की जनता ने ऐसा जनादेश नहीं दिया होता तो कमजोर सरकार बन सकती थी।' 
विज्ञापन


शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो देश और न ही इसके किसानों के हितों की रक्षा कर सकती है क्योंकि वह 'जय जवान, जय किसान' के नारे को लागू करने में विफल रही है। राज्य व केंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए शाह ने किसानों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास केवल भाजपा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने इस संदर्भ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड व रबी व खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढोतरी आदि का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा, 'किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की आदत है। भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्पित है और उसने उनके लिए काम किया है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। केवल भाजपा ही यह कर सकती है।' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि वह (राहुल) जानते भी हैं कि रबी की फसल कब होती है, खरीफ की फसल कब बोई जाती है।

उदयपुर में शाह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही आदिवासियों पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने अलग आदिवासी मामलात मंत्रालय बनाया। मोदी सरकार ने भी आदिवासियों के हितों के लिए अनेक कदम उठाए।


शाह नारायण सेवा संस्थान भी गए और वहां पोलियोग्रस्त बच्चों के लिए एक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। तीन दिन की अपनी राजस्थान यात्रा के दौरान शाह पाली, जोधपुर, नागौर, भीलवाड़ा व उदयपुर जिलों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार व मंगलवार को अपनी राजस्थान गौरव यात्रा में व्यस्त थीं। वहीं, मंगलवार को वह जयपुर में रहीं।

इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed