सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Case of kidnapping and rape of a minor in Hanumangarh, main accused out of police custody

Hanumangarh: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh: फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 15 मार्च को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और जबरन अपहरण कर लिया।

Case of kidnapping and rape of a minor in Hanumangarh, main accused out of police custody
पुलिस थाना फेफाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले की उप तहसील फेफाना थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गलत काम करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने मुख्य आरोपी की फरारी के दौरान उसे सहयोग किया था। फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Trending Videos

फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 15 मार्च को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और जबरन अपहरण कर लिया। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश के दौरान नाबालिग को डिटेन कर जांच की गई, जिसमें उसके साथ गलत काम होने की बात सामने आई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोहर वृत के वृताधिकारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए एक विशेष टीम गठित की।


पढ़ें: बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को किया ट्रैप, 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते पकड़े गए; जानें

थाना स्तर पर गठित टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाएं एकत्र कर तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की फरारी के दौरान उसका साथ देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार, एएसआई ओमप्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल शिवभगवान, कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद और रामेश्वर लाल शामिल रहे। रविवार सुबह तक पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed