{"_id":"67cc6c187d332c9403073105","slug":"excise-department-caught-illegal-liquor-in-nohar-of-hanumangarh-the-cost-of-foreign-liquor-is-rs-78-lakh-truck-driver-absconded-from-the-spot-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2706851-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: हनुमानगढ़ के नोहर में आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, ट्रक चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ के नोहर में आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, ट्रक चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
यह ट्रक पंजाब से गुजरात जा रहा था। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिलने पर रावतसर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई, जहां ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान 980 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 11,760 बोतलें शामिल थीं।
नोहर आबकारी पुलिस ने पकड़ा अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। यह ट्रक पंजाब से शराब लेकर गुजरात की ओर जा रहा था। इस ट्रक में भरी शराब की अनुमानित कीमत करीब 78 लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में सफलता प्राप्त करते हुए ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आबकारी विभाग के नोहर क्षेत्र के निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने शनिवार अल सुबह अपनी टीम के साथ रावतसर क्षेत्र स्थित सीपीएस रिसॉर्ट के पास नाकाबंदी की। इस दौरान, ट्रक संख्या यूपी 78 डीएन 4225 को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 980 कार्टून पाए गए, जिनमें कुल 11,760 शराब की बोतलें थीं। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत करीब 78 लाख रुपये तक बताई जा रही है।
निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि यह शराब पंजाब से हनुमानगढ़-बीकानेर होते हुए गुजरात भेजी जानी थी। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में इस तरह की पांच बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयों का सिलसिला जारी रहेगा। इस कार्रवाई में आबकारी निरोधक दल नोहर की टीम के हुसैन खान, रमेश कुमार, राजवीर, केहर सिंह और लक्ष्मीचंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आबकारी निरीक्षक आशीष स्वामी का भी विशेष योगदान रहा।
Trending Videos