सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hanumangarh: Drug smuggler arrested with 22 kg ganja

Hanumangarh: पीलीबंगा थाना पुलिस की कार्रवाई, बिहार का मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 22 किलोग्राम गांजा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने जिस तस्कर को पकड़ा है वो बिहार के चम्पारण का निवासी है। पुलिस पकड़े गए तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में लगी हुई है।

Hanumangarh: Drug smuggler arrested with 22 kg ganja
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 22 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में लगी हुई है। मुकदमे का जांच जाखड़ांवाली चौकी प्रभारी कर रहे हैं। 

Trending Videos


पीलीबंगा पुलिस थाना प्रभारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में थाना की एसआई सुमन के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पीलीबंगा से हनुमानगढ़ रोड पर रोही दुलमाना स्थित जाखड़ फार्म हाउस के नजदीक कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रफी अंसारी (55) पुत्र मोहम्मद इस्माइल मियां निवासी अरेराज पीएस गोविन्दगंज जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार) के कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से मोहम्मद रफी अंसारी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जाखड़ांवाली पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के सुपुर्द किया। थानाधिकारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के आपराधिक रिकॉर्ड को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस टीम में एसआई सुमन, हेड कॉन्स्टेबल राकेश मीणा, कॉन्स्टेबल राकेश रमाणा, अरविन्द कुमार और हीरालाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल राकेश रमाणा की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed