{"_id":"67cdcf19ce5fdcc99e06dbf3","slug":"hanumangarh-krishi-mahotsav-2025-crowd-gathered-on-the-second-day-of-the-krishi-fair-district-collector-kana-ram-inspected-the-fair-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2711006-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: हनुमानगढ़ कृषि महोत्सव में किसानों की भीड़ उमड़ी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ कृषि महोत्सव में किसानों की भीड़ उमड़ी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आकर्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ में आयोजित कृषि महोत्सव-2025 में जिला कलेक्टर ने मेले का निरीक्षण कर स्टार्टअप स्टॉल्स, पशु सौंदर्य प्रतियोगिता और कृषक संवाद कार्यक्रमों का अवलोकन किया। कृषक-वैज्ञानिक संवाद में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दी और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विशेष पुरस्कार वितरित किए।
हनुमानगढ़ कृषि मेला-2025
विज्ञापन
विस्तार
कृषि महोत्सव-2025 का आयोजन किसानों के लिए नवाचारों से भरपूर रहा, जिसमें कृषक-वैज्ञानिक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रदर्शनियों ने आकर्षण बढ़ाया। रविवार को जिले भर से बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि मेले का रुख किया। कृषि महोत्सव का समापन समारोह सोमवार को आयोजित होगा।
Trending Videos
जिला कलेक्टर कानाराम ने कृषि मेले का निरीक्षण कर स्टार्टअप द्वारा लगाई गई 300 से अधिक स्टॉल्स, पशु सौंदर्य प्रतियोगिता और फार्मर हट का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद जिले में इतने बड़े कृषि मेले का आयोजन किया गया है, जिससे किसानों को नवीनतम तकनीकों और अवसरों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि यह उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 से 11 मार्च तक आयोजित राजसखी मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल्स लगाई गईं। मेले में खरीददारों की भीड़ उमड़ी और हर दिन 999 रुपये से अधिक की खरीद पर लक्की ड्रा के जरिए पुरस्कार वितरित किए गए। रविवार को हुए ड्रा में हनुमानगढ़ की जयश्री मोदी ने वाशिंग मशीन जीती।
दोपहर में आयोजित पशु सौंदर्य प्रतियोगिता ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें भैंसे, घोड़े और घोड़ियों की सुंदरता का आकलन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कृषक संवाद, कृषक चौपाल और पशुपालक चौपाल में विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि और पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले कृषकों को विशेष पुरस्कार दिए गए।
कृषि महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया पालीवाल के साथ राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। मानस टीम द्वारा नशा मुक्ति नाटक का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, एडीजे शिवचरण मीना, देवेंद्र अग्रवाल, श्याम सुंदर, एसकेडी डायरेक्टर बाबूलाल जुनेजा, दिनेश जुनेजा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

हनुमानगढ़ कृषि मेला-2025