{"_id":"67acb690e9733c0d7b004f56","slug":"hanumangarh-three-smugglers-and-one-supplier-arrested-with-heroin-in-hanumangarh-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27.10 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन तस्कर और एक सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27.10 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन तस्कर और एक सप्लायर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस जांच में पता चला कि हरियाणा के मंडी आदमपुर से पवन कुमार इन तस्करों को हेरोइन की सप्लाई करता था। पवन एक हत्या के मामले में भी वांछित था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 27.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। थानाधिकारी गजेंद्र और उनकी टीम ने 12 फरवरी को क्रेटा कार से तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में अमृता (30), साहबराम (34), सोनू सिंह (30) और पवन कुमार (26) शामिल हैं।
Trending Videos
जांच में पता चला कि साहबराम और अमृता लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर लंबे समय से नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। साहबराम के खिलाफ बीकानेर रेंज में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह महाजन थाने में मारपीट के एक मामले में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेरोइन की सप्लाई हरियाणा के मंडी आदमपुर से पवन कुमार करता था। डीएसटी की टीम ने पवन को गिरफ्तार कर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस को सौंप दिया। पवन आदमपुर मंडी थाने में एक हत्या के मामले में वांछित चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने सिकलीगर मोहल्ला और बरकत कॉलोनी में छापेमारी कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान अमृता फरार हो गई थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।