सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Husband Stabs Wife During Domestic Dispute, Knife Lodged in Back, Woman Critical in Hospital

Hanumangarh: घरेलू कलह में पति ने पत्नी को चाकू मारा, पीठ में धंसा हथियार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ की भट्टा कॉलोनी में पति-पत्नी का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को बीकानेर रैफर करना पड़ा।

Hanumangarh News: Husband Stabs Wife During Domestic Dispute, Knife Lodged in Back, Woman Critical in Hospital
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को चाकू घोंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर की भट्टा कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते एक महिला पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि महिला के पति ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी पीठ में चाकू इतनी गहराई तक धंस गया कि वह शरीर के अंदर ही फंस गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार भट्टा कॉलोनी निवासी परमजीत कौर पर उसके पति परमजीत सिंह ने कथित रूप से हमला किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले के दौरान महिला की पीठ के निचले हिस्से में चाकू गहराई तक धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में कर्मचारियों का आर-पार आंदोलन! 20 मई से चेतावनी अभियान, सरकार को दी बड़ी चेतावनी
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने घायल महिला को संभाला और एंबुलेंस की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की स्पेशलिस्ट टीम तुरंत उपचार में जुट गई।

चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन कर महिला के शरीर में फंसा चाकू बाहर निकाला। काफी देर तक चली सर्जरी के बाद महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी तीन से चार चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed