सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Illegal liquor worth Rs 1.5 crore seized; tiles were being transported from Punjab to Gujarat

Hanumangarh: भूसी के ढेर में छिपा था नशे का जाल! पुलिस ने 1.5 करोड़ की शराब खेप पकड़ी, गुजरात जा रही थी सप्लाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेलर से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। शराब को चावल की भूसी के कट्टों के नीचे छिपाया गया था।

Illegal liquor worth Rs 1.5 crore seized; tiles were being transported from Punjab to Gujarat
गिरफ्तार किए गए आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक ट्रेलर से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद की। शराब को चावल की भूसी के कट्टों के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नोहर) गीता चौधरी व वृत्ताधिकारी संजीव कटेवा की देखरेख में पल्लू थानाधिकारी विजेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में की गई। इस दौरान चूरू जिला विशेष टीम का भी सहयोग रहा।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को सरदारशहर-पल्लू मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर (GJ 08 AW 1273) के एक ट्रेलर को रोका गया। जांच में चावल की भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की भारी खेप मिली। पुलिस ने ट्रेलर से 580 पेटी अंग्रेजी शराब और 190 पेटी बीयर बरामद की। इनमें रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स और बैगपाइपर ब्रांड की 6960 बोतलें तथा किंगफिशर ब्रांड की 4560 बीयर की बोतलें शामिल हैं। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan : 'जीएसटी से जनता को लूटा, माफी मांगनी चाहिए'; पीएम मोदी के बांसवाड़ा दौरे पर कांग्रेस का हमला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाड़मेर जिले के रतासर थाना क्षेत्र के रहने वाले भंवराराम (24) और सुरेश कुमार (20) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि यह शराब पंजाब से गुजरात सप्लाई की जा रही थी। एसपी हरी शंकर ने बताया कि जिले में नशे और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed