फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Major action against heroin smugglers in Hanumangarh district Rajasthan

Hanumangarh: पाकिस्तान बॉर्डर पर तस्करों के खिलाफ एक्शन, 52 लाख का चिट्टा पकड़ाया; महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 08:35 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 08:35 AM IST
सार

Hanumangarh: हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब 306 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जंक्शन थाना पुलिस ने 261 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जबकि संगरिया थाना पुलिस ने एक महिला को 45.52 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 52.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन
Major action against heroin smugglers in Hanumangarh district Rajasthan
हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 306 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जबकि संगरिया थाना पुलिस ने एक महिला को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जंक्शन थाना पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
जंक्शन थाना पुलिस की कार्रवाई में 261 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार एसआई गजेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए डबलीराठान बास मौलवी निवासी बूटा सिंह (29) तथा श्रीगंगानगर जिले के चक 3 एसएचपीडी निवासी संदीप (23) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चिट्टे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 52.5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी कर रहे मामले की जांच
मामले की जांच सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी।

संगरिया पुलिस ने महिला को चिट्टे सहित पकड़ा
वहीं दूसरी कार्रवाई संगरिया थाना पुलिस ने की। एसआई प्रमोद सिंह और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान फतेहपुर निवासी 37 वर्षीय सुनीता को 45.52 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


ये भी पढ़ें: चिता सज चुकी थी, बेटे तैयार थे; लेकिन जमीन विवाद में सात घंटे तक अटका रहा मां का अंतिम संस्कार

डीएसटी टीम की सूचना रही अहम
जांच टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा कर रहे हैं। दोनों कार्रवाई में डीएसटी टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की सूचना अहम रही। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed