Hanumangarh News: IPL सट्टेबाजी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जंक्शन सिटी और फेफाना पुलिस ने की कार्रवाई
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में IPL सट्टेबाजी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जंक्शन सिटी और फेफाना पुलिस ने दो अलग कार्रवाइयों में आरोपियों के पास इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी भी बरामद की है।
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंक्शन सिटी पुलिस और फेफाना थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अरशद अली द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इन दोनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। दोनों ही कार्रवाई में डीएसटी टीम का विशेष सहयोग रहा।
जानकारी के मुताबिक, पहली कार्रवाई में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने सेक्टर-6 से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ गोलू और विक्की कुमार उर्फ मनोज आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो लैपटॉप, 15 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक टैबलेट और सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: पुलिस ने दो अवैध हथियारों के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
वहीं, दूसरी कार्रवाई में फेफाना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकित कुमार, प्रदीप कुमार और जयप्रकाश इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से जुआ-सट्टा खेल रहे थे। इन्हें लोगों को अनुचित लाभ का लालच देकर छल-कपट करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, 17 हजार 640 रुपये नकदी और सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318 (4), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ड और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ और नोहर की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों और शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar: नहरबंदी-गर्मी को कलेक्टर ने की बैठक; SDM, डिस्कॉम और जलदाय विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.