सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Protest against suspension of Animal Husbandry Department employees in Hanumangarh, boycott of online work

Hanumangarh News: पशुपालन विभाग के 30 कर्मचारियों के निलंबन का विरोध, काम का किया बहिष्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान ज्याणी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पशुपालन विभाग के कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारी संघ ने सक्षम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन निलंबित कर्मचारियों को अभी तक बहाल नहीं किया गया है।

Protest against suspension of Animal Husbandry Department employees in Hanumangarh, boycott of online work
विरोध करते पशुपालन विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पशुपालन विभाग ने 30 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: अनुमति 2500 क्विंटल की; भर रखा था 15772 क्विंटल, प्रशासन ने जब्त किया पांच करोड़ का अवैध गेहूं
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान ज्याणी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पशुपालन विभाग के कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारी संघ ने सक्षम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन निलंबित कर्मचारियों को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इसके विरोध में हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर काना राम के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शासन सचिव को ज्ञापन भेजा गया। सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। साथ ही, आज बुधवार को  विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य का बहिष्कार किया गया है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, मास्टर ID और लाखों का हिसाब मिला

अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राम निवास के अनुसार, प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बिना कारण निलंबित किया गया है। विभाग के कर्मचारी अपने मोबाइल और इंटरनेट खर्च से काम कर रहे हैं। राजकीय छुट्टी के दिन भी काम करने के बावजूद, एक उच्च अधिकारी ने कर्मचारियों को कामचोर बताया है। इस कारण प्रदेश के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। महासंघ ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

ये वीडिया भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed