{"_id":"67ced46af9acfb424606c7f8","slug":"the-accused-who-stole-5-kg-silver-in-hanumangarh-junction-is-in-police-custody-the-theft-was-committed-in-the-house-of-a-jeweler-who-had-gone-to-attend-a-wedding-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2711828-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: पांच किलो चांदी चुराने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, शादी में गए ज्वेलर के घर में की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: पांच किलो चांदी चुराने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, शादी में गए ज्वेलर के घर में की थी चोरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ जंक्शन में पांच किलो चांदी चुराने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। शादी में गए ज्वेलर के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दी थी।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक ज्वेलर के घर से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। ज्वेलर प्रेमकुमार सोनी की भतीजी की शादी के दौरान चोर ने उनके घर को निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
Trending Videos
एसपी अरशद अली के निर्देशन में बनी टीम ने कामयाबी हासिल की है। घटना पांच मार्च की है, जब प्रेमकुमार अपनी भतीजी की शादी में अग्रसेन भवन गए थे। अगले दिन जब वह घर लौटे तो घर का गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। चोर ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया था। घर से 32 इंच का एलईडी टीवी, 4-5 हजार रुपये की नकदी और करीब 5.5 किलोग्राम चांदी के पगे चोरी हो गए थे। हनुमानगढ़ जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के सुपरविजन में पुलिस ने सुरेन्द्र कुमार उप-निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपी मोलू उर्फ जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी आईटीआई बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से 5 किलो 581 ग्राम चांदी के दो पगे बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के चार मामलों में शामिल रह चुका है। वह रात के समय सुनसान मकानों को निशाना बनाता है। पुलिस अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। फिलहाल, जंक्शन थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।