{"_id":"67e4a980ce485b46980e970b","slug":"inter-state-robbery-gang-busted-in-dungarpur-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur: अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार; 4 किलो चांदी के जेवर और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur: अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार; 4 किलो चांदी के जेवर और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद
Thu, 27 Mar 2025 06:57 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Mar 2025 06:57 AM IST
सार
Dungarpur: बताया जा रहा है कि पूछताछ में विजय ने न केवल इस लूट की वारदात कबूल की, बल्कि राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में की गई कई अन्य लूट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब चार किलो चांदी के जेवर और एक लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले की शुरुआत और छानबीन
बिछीवाड़ा थाने के उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ ने बताया कि 6 मार्च को चुंडावाडा निवासी कालू डामोर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 26 फरवरी की रात जब वह एनएच-48 से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तब आमझरा गांव के पास चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और 8 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
पढ़ें; जिले की 109 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मिला पुरस्कार
विज्ञापन
गिरफ्तारी और कबूलनामा
मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शिशोद निवासी विजय उर्फ विजेश अहारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में विजय ने न केवल इस लूट की वारदात कबूल की, बल्कि राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में की गई कई अन्य लूट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।