{"_id":"6a3fc347be4ebb442802c073","slug":"jaipur-news-traders-demand-probe-into-all-temple-trusts-over-alleged-ayodhya-ram-temple-theft-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अयोध्या राम मंदिर के कथित चोरी मामले पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, सभी मंदिर-ट्रस्टों की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अयोध्या राम मंदिर के कथित चोरी मामले पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, सभी मंदिर-ट्रस्टों की जांच की मांग
Sat, 27 Jun 2026 06:06 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:06 PM IST
सार
अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर जयपुर के मानसरोवर व्यापार मंडल ने विरोध जताया। व्यापारियों ने इसे आस्था और विश्वास के साथ धोखा बताया। सभी मंदिर ट्रस्टों की जांच, धन के उपयोग की पड़ताल और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते मानसरोवर व्यापार मंडल व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के मानसरोवर स्थित व्यापार मंडल ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के साथ विश्वासघात है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
व्यापार मंडल की ओर से बोलते हुए ललित संसेना ने कहा कि जांच केवल अयोध्या राम मंदिर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश के सभी प्रमुख मंदिरों और उनके ट्रस्टों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने हाल के कुछ अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि खाटूश्यामजी और सालासर सहित विभिन्न मंदिरों से जुड़े विवाद समय-समय पर सामने आते रहे हैं। ऐसे मामलों से श्रद्धालुओं का भरोसा प्रभावित होता है। इसलिए सभी मंदिर ट्रस्टों की कार्यप्रणाली की पारदर्शी जांच कर आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि मंदिरों का संचालन आम संतों और धार्मिक परंपराओं से जुड़े लोगों के हाथों में सौंपने पर भी विचार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रह सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: हाईवे किनारे खड़े बुजुर्ग को रेसर बाइक ने मारी टक्कर, दो की मौत; आधे घंटे तक रहे जाम के हालात
व्यापार संघ के अन्य सदस्यों ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से कथित रूप से चोरी हुए धन की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि जांच एजेंसियों को यह भी पता लगाना चाहिए कि कहीं इस धन का उपयोग किसी गैरकानूनी या राष्ट्रविरोधी गतिविधि में तो नहीं किया गया। उनका कहना था कि मामले की हर पहलू से जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि राम मंदिर से चोरी होना केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट है। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सबसे कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल ने कहा कि मंदिरों की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।