सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Police Crack Down on Spa Centres, 14 People Arrested from Four Establishments for Violating Guidelines

Jaipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार सेंटरों से 14 लोग गिरफ्तार, गाइडलाइन की अनदेखी पड़ी भारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जवाहर सर्किल इलाके के चार स्पा सेंटरों से सात महिलाओं सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Jaipur: Police Crack Down on Spa Centres, 14 People Arrested from Four Establishments for Violating Guidelines
स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान चार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में सात पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।





पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में संचालित स्पा और मसाज सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत जयपुर पूर्व की पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व जवाहर सर्किल थाना प्रभारी महेश चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: वीजा उल्लंघन के मामले में हाईकोर्ट सख्त, RU के दो विदेशी छात्रों की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जवाहर सर्किल क्षेत्र में संचालित करीब 37 स्पा सेंटरों के संचालकों को दो दिन पहले ही पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई थी। साथ ही स्पष्ट चेतावनी भी दी गई थी कि नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कई सेंटरों में गाइड लाइन का पालन नहीं पाया गया। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की। जांच में चार स्पा सेंटरों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।


पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में स्पा और मसाज सेंटरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अब तक कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आयुक्तालय ने सभी संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। निर्देशों के अनुसार ग्राहकों की पहचान दर्ज करना, पुरुष और महिला सेक्शन अलग रखना, कर्मचारियों के वैध प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करना, पहचान पत्र धारण करना तथा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध आवश्यक है। पुलिस का कहना है कि कानून और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed