सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amrit Bharat Express launched from Jaipur to Darbhanga train capacity to increase with Khatipura Mega Coach

जयपुर से दरभंगा तक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल से बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान और बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच आवागमन को आसान बनाएगी। इसके साथ ही खातीपुरा स्थित देश के पहले मेगा कोचिंग टर्मिनल और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया।

Amrit Bharat Express launched from Jaipur to Darbhanga train capacity to increase with Khatipura Mega Coach
अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भजनलाल शर्मा और अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान और बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच आवागमन को आसान बनाएगी। इसके साथ ही खातीपुरा स्थित देश के पहले मेगा कोचिंग टर्मिनल और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया। नई रेल सेवा से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


राजस्थान-बिहार के बीच नई रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 21 जून 2026 को जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली इस ट्रेन के साथ ही नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर-दरभंगा ट्रेन से राजस्थान और बिहार जुड़ेंगे और मजबूत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह दिन राजस्थान और बिहार दोनों के लिए ऐतिहासिक है। जयपुर से दरभंगा के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा दोनों राज्यों के निवासियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू हुई यह नई पहल भी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


राजस्थान में रेलवे विकास को मिली नई गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से राजस्थान में रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। राज्य में 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है और रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहली बार रेलवे के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। वहीं करीब 76,800 करोड़ रुपये के रेल कार्य प्रगति पर हैं और पिछले 12 वर्षों में 3900 किलोमीटर रेल लाइनों का निर्माण किया गया है।

खाटूश्यामजी श्रद्धालुओं के लिए सुंदरपुरा स्टेशन की घोषणा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन राजस्थान और बिहार के मिथिला क्षेत्र की संस्कृति को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रवासी लोगों से किया गया वादा भी इस ट्रेन के शुरू होने के साथ पूरा हुआ है। रेल मंत्री ने खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर बनने वाले इस स्टेशन से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

देश का पहला मेगा कोचिंग टर्मिनल तैयार
रेल मंत्री ने खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल को रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में बनाए जा रहे 50 मेगा कोचिंग टर्मिनलों में खातीपुरा पहला टर्मिनल है। इस टर्मिनल में हर महीने करीब 450 ट्रेनों के अनुरक्षण की क्षमता होगी। इससे जयपुर क्षेत्र से अधिक ट्रेनों के संचालन का रास्ता आसान होगा।

बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा बड़ा फायदा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई ट्रेन सेवा के लिए रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से राजस्थान में रोजगार और अन्य कारणों से आने-जाने वाले प्रवासी बिहारवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।

राजस्थान को मिली दो नई रेल सौगातें
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को दो नई रेल सेवाओं की सौगात मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। साथ ही मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने वाली मावली-देवगढ़ गेज परिवर्तन परियोजना और पुष्कर-मेड़ता नई रेल लाइन के लिए भी धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान-गुजरात के बीच रेल संपर्क मजबूत, बीकानेर से साबरमती के लिए शुरू हुई नई दैनिक एक्सप्रेस

205 करोड़ की लागत से बना आधुनिक टर्मिनल
खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रुपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का निर्माण किया गया है। यहां वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक सहित विभिन्न ट्रेनों के रखरखाव की सुविधा उपलब्ध होगी। टर्मिनल में नई रेल लाइनें, वॉशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइन और आधुनिक तकनीकी संसाधन विकसित किए गए हैं। इससे जयपुर जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ेंगी सुविधाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे के दूरदराज क्षेत्रों के 41 छोटे और मध्यम रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इनमें नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म विस्तार और उन्नयन के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 16 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली शुरू की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed