फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amrit Bharat Scheme: Rajasthan’s 85 Railway Stations Set for Upgrade; 18 Stations Already Completed

राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन होंगे आधुनिक, 18 का काम पूरा; जानिए आपके स्टेशन पर क्या बदलेगा

Wed, 12 Aug 2026 07:21 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 12 Aug 2026 07:21 AM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इनमें 18 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। स्टेशन भवन, पार्किंग, वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट और दिव्यांगजन सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्थान से जुड़े पांच रेलवे जोन के लिए यात्री सुविधाओं के मद में 5,642 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। जून 2026 तक 1,696 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Amrit Bharat Scheme: Rajasthan’s 85 Railway Stations Set for Upgrade; 18 Stations Already Completed
जयपुर में खातीपुरा रेलवे स्टेशन

विस्तार

राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 85 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। इनमें से 18 स्टेशनों का विकास कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य स्टेशनों पर अलग-अलग चरणों में काम जारी है।

विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। योजना के तहत स्टेशन भवन, प्रवेश-निकास, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, दिव्यांगजन सुविधाएं, शौचालय और साइनज जैसी सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। भविष्य में जरूरत और उपलब्धता के आधार पर स्टेशन पर सिटी सेंटर विकसित करने की भी योजना है।

विज्ञापन

राजस्थान के 85 स्टेशन योजना में शामिल

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान में शामिल प्रमुख स्टेशनों में जयपुर जंक्शन, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा जंक्शन, उदयपुर सिटी, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नागौर, पाली मारवाड़, फालना, जालोर, झालावाड़ सिटी, बूंदी और दौसा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीग, धौलपुर, डीडवाना, डूंगरपुर, गंगापुर सिटी, खैरथल, किशनगढ़ क्षेत्र के स्टेशन, मerta रोड, फुलेरा, रींगस, रामगंज मंडी, सूरतगढ़, सुजानगढ़ सहित कुल 85 स्टेशनों को योजना में लिया गया है।

यह भी पढें- निकाय चुनाव से पहले 183 RAS अफसरों के तबादले, CM के OSD योगेश श्रीवास्तव और RAS एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी बदले

18 स्टेशनों पर काम पूरा

राजस्थान में अब तक 18 रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य पूरा हो चुका है। इनमें बाड़मेर, बूंदी, दौसा, डीग, देशनोक, फतेहनगर, फतेहपुर शेखावाटी, गंगापुर सिटी, गोगामेड़ी, गोटन, गोविंदगढ़, जैसलमेर, खैरथल, मंडलगढ़, मंडावर महवा रोड, राजगढ़, सोजत रोड और सोमेसर शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर स्टेशन भवन, प्रवेश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, पार्किंग, प्लेटफॉर्म और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

फालना और जवाई बांध स्टेशन पर क्या बदला?

फालना स्टेशन पर स्टेशन भवन, एंट्रेंस पोर्च, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्रवेश-निकास गेट, वेटिंग रूम, दिव्यांगजन सुविधाएं, साइनज, प्लेटफॉर्म शेल्टर और प्लेटफॉर्म की सतह में सुधार का काम पूरा हो चुका है। यहां शौचालय ब्लॉक, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट का काम जारी है।

जवाई बांध स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्रवेश-निकास गेट, बुकिंग काउंटर, एंट्रेंस पोर्च, वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म शेल्टर, प्लेटफॉर्म सतह, शौचालय, दिव्यांगजन सुविधाएं, साइनज, नया रिटायरिंग रूम और दूसरी एंट्री पर स्टेशन भवन का काम पूरा हो चुका है। यहां 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज और वाटर बूथ का काम जारी है।

यात्री सुविधाओं के लिए साढ़े 5 हजार करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

राजस्थान में रेलवे स्टेशनों का विकास पांच रेलवे जोन के अंतर्गत होता है। इनमें उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में इन पांचों जोन के लिए यात्री सुविधाओं से संबंधित मद में कुल 5,642 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जून 2026 तक इसमें से 1,696 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed