फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress to Announce Remaining 12 District Committees Ahead of Rajasthan Panchayat Polls

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में होंगी नियुक्तियां ; शेष बची 12 जिला कार्यकारिणी होगी जल्द घोषित

Fri, 07 Aug 2026 04:08 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 07 Aug 2026 04:08 PM IST
सार

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। केसी वेणुगोपाल ने लंबित जिला कार्यकारिणियां जल्द घोषित कर संगठन मजबूत करने और चुनावी प्रशिक्षण तेज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Congress to Announce Remaining 12 District Committees Ahead of Rajasthan Panchayat Polls
नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बैठक - फोटो : pcc

विस्तार

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में गुरुवार रात हुई बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस में सरगरमी बढ़ गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कल राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को दिल्ली बुलाया था। इस अहम बैठक में राजस्थान के पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की गई।  जानकारी के अनुसार बैठक में  वेणुगोपाल ने डोटासरा को निर्देश दिए कि जिन जिलों में अभी जिला कार्यकारिणियों का गठन नहीं हुआ है, वहां जल्द नियुक्तियां की जाएं। साथ ही पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए सभी स्तरों पर समितियां गठित कर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू करने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार जयपुर समेत करीब 12 जिलों की जिला कार्यकारिणियां जल्द घोषित की जा सकती हैं।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के विस्तार, डिजिटल रिकॉर्ड और चुनावी तैयारियों का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी चिरंजीवी राव, पूनम पासवान और ऋतिक मकवाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन साल में 15 लाख पदाधिकारियों का नेटवर्क

डोटासरा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में राजस्थान कांग्रेस ने करीब 15 लाख पदाधिकारियों का नेटवर्क तैयार किया है। इसके तहत 50 जिलाध्यक्ष, 400 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, 2,200 मंडल, 14 हजार ग्राम पंचायत इकाइयां, 300 नगर कांग्रेस कमेटियां और 52 हजार बूथ कार्यकारिणियां गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी इकाइयों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा चुका है, जिससे संगठन की निगरानी और समन्वय आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने की तारीफ, चुनाव जीतने का दिया टास्क

प्रेजेंटेशन के बाद केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि संगठन निर्माण के मामले में राजस्थान देश के सबसे मजबूत राज्यों में शामिल है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिए कि हर पंचायत, हर ग्राम पंचायत और हर नगरीय निकाय को चुनावी दृष्टि से गंभीरता से लिया जाए। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करने को कहा गया।

यह भी पढें- अंगूठा लगवाकर खाते खोले, 18 महीने में 40 करोड़ का लेनदेन, मुकुंदगढ़ ई-मित्र सेंटर बना साइबर ठगों का अड्डा


15 अगस्त के बाद रंधावा का राजस्थान दौरा

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा 15 अगस्त के बाद राजस्थान का दौरा करेंगे। वे जिलों में संगठन की समीक्षा करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही जहां जिला कार्यकारिणियों का गठन लंबित है, वहां नियुक्तियों की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

विपक्ष की भूमिका पर भी हुई चर्चा

बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से प्रदेश के राजनीतिक हालात और विधानसभा सत्र को लेकर भी फीडबैक लिया गया। जूली ने कहा कि कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दे उठा रही है और आगामी विधानसभा सत्र में भी सरकार को जनहित के सवालों पर घेरा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed