फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Woman Allegedly Blackmails Man Over Call Recording, Demands Rs 1 Lakh and Threatens False Case

जयपुर में कॉल रिकॉर्डिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग: युवती ने धमकी देकर ऐंठे रुपये, पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 04:25 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

पहले दोस्ती, फिर कॉल रिकॉर्डिंग और उसके बाद ब्लैकमेलिंग। जयपुर में एक व्यक्ति ने युवती पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jaipur Woman Allegedly Blackmails Man Over Call Recording, Demands Rs 1 Lakh and Threatens False Case
पुलिस कमिश्नरेट जयपुर

विस्तार

राजधानी जयपुर में कॉल रिकॉर्डिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने युवती पर निजी बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में बारिश के दौरान वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बारिश तेज होने पर वह एक दुकान के बाहर रुक गया। वहां मौजूद एक युवती से उसकी बातचीत हुई। युवती ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए कहा कि वह शादी के लिए अच्छे लड़के की तलाश कर रही है। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए और बाद में फोन पर बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार समय के साथ दोनों के बीच नियमित बातचीत होने लगी। इस दौरान युवती ने कथित रूप से पीड़ित और उसके परिवार से जुड़ी कई जानकारियां भी हासिल कर लीं। आरोप है कि उसने बातचीत के दौरान कॉल रिकॉर्डिंग भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गरड़दा बांध हत्याकांड: इलाज के दौरान दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम, मुख्य संदिग्ध की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश


रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे
पीड़ित का आरोप है कि अगस्त 2025 में युवती ने फोन कर बताया कि उसने उनकी बातचीत रिकॉर्ड कर रखी है। उसने रिकॉर्डिंग परिवार और परिचितों के बीच वायरल करने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पहले एक लाख रुपये की मांग की। बाद में दोनों के बीच 20 हजार रुपये में समझौता हुआ और पीड़ित ने ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से युवती को यह राशि दे दी। आरोप है कि रुपए मिलने के बाद युवती ने रिकॉर्डिंग डिलीट करने का भरोसा दिया।

फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय बाद युवती ने दोबारा रुपए की मांग शुरू कर दी। वह लगातार कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाती रही। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और कॉल रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तथा दोनों के बीच हुई बातचीत सहित अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed