Rajasthan: वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर ने गरमाई सियासत, पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा
Rajasthan: राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से एक कथित फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर अलग राय होने का दावा किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
पत्र सामने आते ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया। कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे असली मानते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और पार्टी के भीतर मतभेदों के आरोप लगाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर यह मामला तेजी से ट्रेंड करने लगा और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
साँच को आँच की ज़रूरत नहीं है। वायरल पत्र शुभचिंतको की कारगुज़ारी मात्र है।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 18, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने के प्रयास का मैं ही नहीं, देश की हर महिला स्वागत कर रही है। यह भी तय मान लीजिए कि नारी शक्ति…
वसुंधरा राजे ने किया फर्जी पत्र का खंडन
हालांकि, विवाद बढ़ने के बीच खुद वसुंधरा राजे ने सामने आकर इस पत्र को पूरी तरह फर्जी करार दिया। उन्होंने X पर स्पष्ट किया कि “सांच को आंच की जरूरत नहीं है” और वायरल पत्र को “शुभचिंतकों की कारगुजारी” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने के प्रयासों का वे समर्थन करती हैं और देश की हर महिला इसका स्वागत कर रही है।
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर सियासत तेज; टीकाराम जूली ने मांगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा
विवाद धीरे-धीरे हुआ शांत
राजे ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने और बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन देश की नारी शक्ति न रुकी है और न रुकेगी। उनके इस स्पष्ट खंडन के बाद मामला धीरे-धीरे शांत होता नजर आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X