सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Businessman Murdered by Friends in Hotel Room, Accused Go Live on Facebook After Crime

Jaipur News: जयपुर में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, फिर फेसबुक लाइव कर बोले- 'राजा, राजा होता है और प्रजा, प्रजा'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 24 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के एक होटल में शेयर कारोबारी गुरु प्रसाद चौधरी मृत मिले। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। आरोपियों ने कथित तौर पर फेसबुक लाइव किया और वारदात के बाद फरार हो गए।

Jaipur Businessman Murdered by Friends in Hotel Room, Accused Go Live on Facebook After Crime
होटल रूम
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के नारायण विहार थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से शेयर मार्केट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांधी पथ स्थित नित्यानंद नगर निवासी गुरु प्रसाद चौधरी (38) के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव कर घटना का जिक्र भी किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बजरी मंडी के पास स्थित होटल एसआर के एक कमरे में मंगलवार देर रात गुरु प्रसाद का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर नारायण विहार थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरु प्रसाद पिछले दो दिनों से अपने पांच-छह दोस्तों के साथ होटल में ठहरा हुआ था, जहां शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस को संदेह है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। शरीर पर चोटों के निशान और कमरे में खून के धब्बे मिलने से हत्या की आशंका मजबूत हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Pali: ससुराल आए युवक और उसके दोस्त को चोर समझकर रस्सियों से बांधा, रातभर की मारपीट, 14 लोगों पर मामला दर्ज

मृतक के बड़े भाई गुरु चरण सिंह ने बताया कि गुरु प्रसाद सोमवार दोपहर दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। देर रात पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि वह होटल के कमरे में बेसुध अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने उसे मृत पाया।

जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी दोस्त होटल छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान उन्होंने कार में बैठकर फेसबुक लाइव किया, जिसमें कुछ लोग घटना का जिक्र करते दिखाई दिए। वीडियो में कथित तौर पर राजेश कुमावत उर्फ राजू, सुरेश गुर्जर और अन्य युवक नजर आए। हालांकि मामला सामने आने के बाद वीडियो हटा दिया गया।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस होटल में घटना हुई, उसका संबंध आरोपियों में शामिल एक युवक के परिवार से बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फेसबुक लाइव वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और होटल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed