फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Cricketer Yash Dayal faces setback as POCSO court in Jaipur rejects his anticipatory bail plea

Jaipur News: क्रिकेटर यश दयाल को बड़ा झटका, जयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Fri, 09 Jan 2026 09:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 09:48 PM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में क्रिकेटर यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए जयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने कहा है कि अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। 

विज्ञापन
Jaipur News: Cricketer Yash Dayal faces setback as POCSO court in Jaipur rejects his anticipatory bail plea
क्रिकेटर यश दयाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में क्रिकेटर यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने माना कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया गंभीर साक्ष्य मौजूद हैं और अभी जांच पूरी नहीं हुई है। ऐसे में इस स्तर पर अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है।

विज्ञापन


पॉक्सो कोर्ट की जज अलका बंसल ने अपने आदेश में कहा कि अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं होता कि आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। बल्कि उपलब्ध तथ्यों से उसके अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त संकेत मिलते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ अभी बाकी है।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और आरोपी दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड जब्त की है। पीड़िता के अधिवक्ता दिवेश शर्मा के अनुसार CDR से दोनों के बीच लगातार संपर्क में रहने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पाकिस्तान से फेंकी गई 2.50 करोड़ की हेरोइन जब्त, पैकेट पर बना 'लायन' का निशान, क्या है इसका मतलब?

पुलिस को पीड़िता द्वारा बताए गए कई होटलों में दोनों के ठहरने के रिकॉर्ड भी मिले हैं। पीड़िता के मोबाइल से प्राप्त चैट, तस्वीरों और वीडियो के विश्लेषण के बाद यश दयाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


आरोप है कि 3–4 मई को जयपुर में आईपीएल मैच के दौरान आरोपी ने पीड़िता को रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इसके बाद सितंबर 2023 में उसे कानपुर बुलाकर होटल में जबरन दुष्कर्म किया गया।

यश दयाल के वकील कुणाल जैमन ने कोर्ट में दलील दी कि आरोपी ने पीड़िता से हमेशा सार्वजनिक स्थानों पर और टीम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में ही मुलाकात की। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता ने खुद को वयस्क बताया और आर्थिक तंगी का हवाला देकर क्रिकेट किट खरीदने के नाम पर पैसे लिए। वकील के अनुसार बाद में पीड़िता बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगने लगी और ब्लैकमेल करने की नीयत से यह मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed