Jaipur News: एमबीबीएस छात्र को कजाकिस्तान में आया ब्रेन स्ट्रोक, एयरलिफ्ट करके जयपुर लाए, एसएमएस में भर्ती
कजाकिस्तान मे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जयपुर के छात्र को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद कल शाम एयरलिफ्ट करके जयपुर लाया गया। यहां एसएमएस अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के शाहपुरा निवासी 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र राहुल घोषालिया को कजाकिस्तान में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद सोमवार शाम एयर एम्बुलेंस के जरिए जयपुर लाया गया। राहुल पिछले दो हफ्तों से वहां अस्ताना स्थित अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा था।
वर्ष 2021 से राहुल कजाकिस्तान की अस्ताना मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 8 अक्टूबर को उसे अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।
सोमवार को उसे एयर एम्बुलेंस से जयपुर लाया गया, जहां उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया। एयरपोर्ट से अस्पताल तक विशेष क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई थी।
ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर बस स्टैंड पर दीपावली की भीड़, यात्रियों को बसों में चढ़ने में हुई भारी दिक्कत; दरवाजे पर लटके
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने उसके इलाज के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल भी गठित किया है।
राहुल के परिजनों ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने परिवार की मदद करते हुए छात्र को भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। परिजनों ने कहा कि अब उम्मीद है कि एसएमएस अस्पताल में बेहतर इलाज से राहुल की हालत में सुधार होगा।

कमेंट
कमेंट X