सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kangana Ranaut to Attend Special Screening of ‘Bharat Bhagya Vidhata’ in Jaipur, CM Bhajanlal Sharma to Join

Jaipur: जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत और सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगी। वह अपनी चर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने राजधानी पहुंचेंगी। फिल्म का विशेष प्रदर्शन शाम 6 बजे ईपी मिराज सिनेमा में आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।

Kangana Ranaut to Attend Special Screening of ‘Bharat Bhagya Vidhata’ in Jaipur, CM Bhajanlal Sharma to Join
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार कंगना रनौत शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगी। वे अपनी चर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंच रही हैं। इस खास अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी फिल्म का विशेष प्रदर्शन देखेंगे।

रामबाग पैलेस में ठहरेंगी कंगना

जानकारी के अनुसार कंगना रनौत शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचेंगी। राजधानी में उनके ठहरने की व्यवस्था रामबाग पैलेस होटल में की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार वह शाम को ईपी मिराज सिनेमा पहुंचेंगी। ईपी मिराज सिनेमा में शाम 6 बजे फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख लोग और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण और सामाजिक मूल्यों पर आधारित है फिल्म

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक मूल्यों और आम नागरिक की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित बताया जा रहा है। निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों को भी सामने लाती है।

विज्ञापन

देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों का संदेश

फिल्म में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी भावनात्मक घटनाओं, प्रेरक संदेशों और दमदार संवादों से सजी हुई बताई जा रही है। फिल्म के औपचारिक रिलीज से पहले देश के विभिन्न शहरों में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। जयपुर में होने वाला यह कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला का हिस्सा माना जा रहा है।

सीएम की मौजूदगी को लेकर कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अलावा बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमियों के शामिल होने की भी संभावना है। आयोजकों को उम्मीद है कि फिल्म का संदेश दर्शकों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करेगा। फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े दो प्रमुख चेहरों कंगना रनौत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी के कारण यह विशेष स्क्रीनिंग राजधानी जयपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed