सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Rajasthan News: Drug trade under cover of grocery shop, clinic; huge capsule stock seized, two arrested

Rajasthan News: परचून की दुकान और क्लीनिक की आड़ में नशे का धंधा, नशीले कैप्सूलों का जखीरा जब्त, दो गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2025 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार

परचून की दुकान और क्लीनिक की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोटपूतली थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में नशीले कैप्सूलों का बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख के आसपास बताई जा रही है।

Rajasthan News: Drug trade under cover of grocery shop, clinic; huge capsule stock seized, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटपूतली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 49 हजार 816 नशीले कैप्सूल ट्रमाडोल और कई नशीली दवाइयों की शीशियां जब्त की हैं। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में परचून व्यवसायी और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आदेश की पालना में एएसपी वैभव शर्मा और डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन तथा थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परचून की दुकान से नशे के कैप्सूल बरामद

8 सितंबर की शाम सीआईडी क्राइम हाल एजीटीएफ जयपुर के कॉन्स्टेबल देवेन्द्र सिंह ने सूचना दी कि ट्रांसपोर्ट नगर कोटपूतली में लुहारों के डेरों के पास मनोज कुमार जाट नामक व्यक्ति परचून की दुकान की आड़ में नशीले कैप्सूल बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज की दुकान और गोदाम की तलाशी ली। यहां से 48,516 नशीले कैप्सूल ट्रमाडोल मिले, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया और आरोपी मनोज कुमार (35) पुत्र लीलाराम जाट निवासी ग्राम खेड़की वीरभान को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: अब ग्रेटर नगर निगम बनाएगा 'यूएलबी क्लब', पार्षदों-अधिकारियों को मिलेंगी 5 स्टार सुविधाएं

क्लीनिक से भी मिलीं नशीली दवाइयां

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने डॉ. अविनाश शर्मा के कोटपूतली स्थित क्लिनिक पर दबिश दी। तलाशी में यहां से 1240 ट्रमाडोल कैप्सूल और अन्य नशीली दवाइयों की शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी डॉ. अविनाश (39) पुत्र सुरेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम खेड़की वीरभान को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से परचून की दुकान और क्लीनिक की आड़ में नशीली दवाओं का धंधा कर रहे थे। क्षेत्र में युवाओं तक ये दवाइयां पहुंचाई जाती थीं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

बहरहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के अवैध कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed