फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Missing Temple Diamond: Rajasthan Govt Launches Investigation After Opposition Uproar

भरतपुर बांके बिहारी मंदिर: दान में दिए हीरे के साथ रसीद भी गायब; सरकार ने जांच बैठाई

Tue, 28 Jul 2026 11:46 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 28 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर में चढ़ाए गए 4 लाख रुपए के हीरे के कथित रूप से गायब होने के मामले में राजस्थान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। विपक्ष ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Missing Temple Diamond: Rajasthan Govt Launches Investigation After Opposition Uproar
बांके बिहारी मंदिर, भरतपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर में चढ़ाए गए करीब चार लाख रुपये मूल्य के हीरे के गायब होने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ गया है। कांग्रेस के विरोध और आरोपों के बाद राजस्थान सरकार ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। देवस्थान विभाग इस पूरे प्रकरण की जांच करेगा और यह भी पता लगाएगा कि दान में दिया गया हीरा मंदिर के रिकॉर्ड में क्यों नहीं है तथा दानकर्ता को रसीद क्यों नहीं दी गई।

दिसंबर 2024 में चढ़ाया था हीरा

जानकारी के अनुसार भरतपुर के रंजीतनगर निवासी मीरा बंसल ने दिसंबर 2024 में दिल्ली से करीब चार लाख रुपये का हीरा खरीदकर बांके बिहारी मंदिर में भगवान को अर्पित किया था। परिवार का आरोप है कि उस समय मंदिर प्रबंधन ने रसीद बाद में देने की बात कही, लेकिन करीब 20 महीने बीतने के बाद भी रसीद जारी नहीं की गई।
विज्ञापन


'हीरे की जगह कांच का टुकड़ा दिखाया'

दानकर्ता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने मंदिर प्रशासन से हीरे के बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें हीरे की जगह कांच का एक टुकड़ा दिखाया गया। उनका कहना है कि मंदिर में वह हीरा मौजूद नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढें-भीलवाड़ा कारोबारी अपहरण केस: लुत्फी समेत 10 आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने तलाश तेज की


कांग्रेस ने सरकार को घेरा

मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मंदिरों में चढ़ावे की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से श्रद्धालुओं का भरोसा प्रभावित होता है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मंत्री बोले- जांच करेंगे कि हीरा मंदिर के रिकॉर्ड में क्यों नहीं

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दान में दिया गया हीरा मंदिर के रिकॉर्ड में है या नहीं, दानकर्ता को रसीद क्यों नहीं दी गई और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed