फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Opposition Leader Tikaram Jully Demands Resignation of Rajasthan Education Ministers

जयपुर में छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, टीकाराम जूली बोले- 'मदन दिलावर भी दें इस्तीफा'

Sat, 25 Jul 2026 09:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 09:33 PM IST
सार

Rajasthan News: जयपुर में छात्रों के आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है। जूली ने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की।

विज्ञापन
Opposition Leader Tikaram Jully Demands Resignation of Rajasthan Education Ministers
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाद अब जयपुर में भी छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की प्रेस वार्ता के बाद प्रदेश की राजनीति और गरमा गई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन को अराजकता बताना पूरी तरह गलत है और सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन




'शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अराजकता बताना गलत'
जूली ने कहा कि यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार हुआ और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को बदनाम करने में लगी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


पेपर लीक पर सरकार से मांगे सबूत
नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर पेपर लीक से जुड़े आरोप लगाए थे। जूली ने कहा कि यदि सरकार के पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। केवल राजनीतिक आरोप लगाने से युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपलोदी स्कूल हादसे का भी उठाया मुद्दा
टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों की स्थिति और भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पीपलोदी स्कूल हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पाया और संबंधित कार्य भी पूरे नहीं हुए। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जवाबदेही तय करने की मांग की।

'आंदोलन को बदनाम करने की हो रही कोशिश'
उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जूली ने कहा कि प्रदर्शन स्थलों पर असामाजिक तत्वों को भेजकर आंदोलन की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने की मांग की।


यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: हरियाणा-MP में प्रत्यक्ष चुनाव, राजस्थान में BJP का रुख अलग क्यों? विपक्ष ने उठाए सवाल

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है और विधानसभा से लेकर सड़क तक उनकी आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन और व्यापक हो सकता है। जूली ने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री के बयान सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ राजस्थान के शिक्षा मंत्री भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा भाजपा नेतृत्व इस पूरे मामले पर अपना स्पष्ट रुख सामने लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed