फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Over 4 Million Rajasthan Students Receive Uniform Aid as CM Rolls Out ₹250 Crore DBT

Rajasthan News: 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी यूनिफॉर्म, सीएम ने डीबीटी से भेजे 250 करोड़ रुपए

Wed, 29 Jul 2026 08:06 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 29 Jul 2026 08:06 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 1 से 8 के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित किए।

विज्ञापन
Over 4 Million Rajasthan Students Receive Uniform Aid as CM Rolls Out ₹250 Crore DBT
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भरतपुर और डीग जिले के लिए 1,186 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने का काम करती है और यही उसकी कार्य संस्कृति है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 691 करोड़ रुपये से अधिक के शैक्षिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के तहत रीडिंग प्रमोशन अभियान की शुरुआत की, निपुण कैलेंडर का विमोचन किया, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए और उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भुसावर को ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। वर्तमान में डीग जिला और भरतपुर जिले की बयाना, रुपवास, सेवर, नदबई और वैर तहसील के गांव इस योजना में शामिल हैं।

यह भी पढें- Jhalawar: स्टीयरिंग फेल होते ही 20 फीट गहरी नदी में गिरी मारुति वैन, चार घायल; झालावाड़ में बड़ा हादसा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ढाई वर्षों में 1.78 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। 1.32 लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्तियों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

इस अवसर पर बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर का भूमि पूजन भी किया गया। भरतपुर और डीग जिले में सड़क, ड्रेनेज, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed