सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: BJP Slams Hanuman Beniwal Over Remarks Made During Bhairana Dham Speech

Jaipur News: भैराणा धाम में बेनीवाल के बयान पर सियासी बवाल, भाजपा नेताओं ने अमर्यादित भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

भैराणा धाम में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर की गई टिप्पणी को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेताओं ने आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल पर सार्वजनिक जीवन की मर्यादा भूलने का आरोप लगाया है।

Jaipur News: BJP Slams Hanuman Beniwal Over Remarks Made During Bhairana Dham Speech
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
विज्ञापन

विस्तार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा भैराणा धाम में दिए गए भाषण के बाद राजस्थान की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। बेनीवाल ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल को लेकर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद भाजपा और सरकार से जुड़े नेताओं ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है।



गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बयान जारी कर कहा कि सांसद को अपनी गरिमा और संवैधानिक पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया गया, वह पूरी तरह निंदनीय है। बेढम ने यह भी कहा कि जनता अब यह मानने लगी है कि बेनीवाल नशे की हालत में इस तरह के बयान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी बेनीवाल की भाषा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है और सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती। राठौड़ ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: भैराणा धाम आंदोलन: बेनीवाल के जयपुर कूच से पहले सरकार बैकफुट पर, देर रात बनी बात

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं, जबकि बेनीवाल केवल राजनीतिक खीझ निकालने के लिए विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता पहले भी बेनीवाल को जवाब दे चुकी है।

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने भी बेनीवाल के बयान की कड़ी आलोचना की। शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की भाषा राजनीतिक और पारिवारिक संस्कारों को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में बेनीवाल की पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है और आने वाले समय में उसका जनाधार और घटेगा। बेनीवाल के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed