{"_id":"698c31449e8b75698c029279","slug":"preparations-for-big-investment-in-field-of-electricity-and-solar-energy-jaipur-news-state-government-diya-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Budget 2026: बिजली ढांचे को मजबूती, 129 नए जीएसएस बनेंगे; 7 लाख स्ट्रीट लाइट पर 500 करोड़ खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Budget 2026: बिजली ढांचे को मजबूती, 129 नए जीएसएस बनेंगे; 7 लाख स्ट्रीट लाइट पर 500 करोड़ खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Budget 2026 News: राजस्थान वासियों के लिए आज का दिन काफी खास है। भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही है। ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी है। प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। सौर ऊर्जा क्षेत्र में 19,200 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर
Rajasthan Budget 2026
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान वासियों के लिए आज बजट के पिटारे से कई बड़ी सौगातें निकली हैं। भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का तीसरा बजट विधानसभा में पेश कर रही है। वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में आय-व्यय का अनुमान रख रही हैं। महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दे रही हैं। इस बजट का कुल आकार करीब 6 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले साल बजट का आकार 5 लाख 37 हजार करोड़ रुपये था। यहां आपको ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार की क्या तैयारी है? इसके बारे में बता रहे हैं।
'सौर ऊर्जा क्षेत्र में 19,200 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई'
दीया कुमारी ने बताया कि राज्य को ऊर्जा प्रदेश के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दिशा में राजस्थान में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। सौर ऊर्जा क्षेत्र में 19,200 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है। बिजली वितरण तंत्र को मजबूत करने के लिए 220 केवी के 6, 132 केवी के 13 और 33 केवी के 110 जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रदेश का विद्युत वितरण नेटवर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। 7 लाख स्ट्रीट लाइट लगेंगे इसके लिए 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2026: एआई से बिजली की मॉनिटरिंग, तीन लाख नए पेयजल कनेक्शन; सेक्टर वाइज बजट में बड़ी घोषणाएं
संक्षेप में जानें कैसा था पिछले साल का बजट
पिछले बजट में सरकार ने राजस्थान रोजगार नीति-2025, 500 करोड़ रुपये का विवेकानंद रोजगार सहायता कोष, 1 लाख 25 हजार नए पदों का सृजन और 350 करोड़ रुपये का गिग व असंगठित श्रमिक विकास कोष घोषित किया था। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये से गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और 200 करोड़ रुपये की सीएम अमृत आहार योजना लागू की गई थी। पोषण और कृषि में मोटे अनाज को मिड-डे मील में शामिल करने और राम हन सेतु लिंक परियोजना के तहत 9,300 करोड़ रुपये के कामों की घोषणा हुई थी।
Trending Videos