सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Crime: Youth Shot Dead in Broad Daylight in Phalodi; Three Assailants Flee After Firing Ashok Gehlot

Rajasthan Crime: फलौदी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावर फरार; पूर्व CM गहलोत ने उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sat, 21 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Phalodi Firing Incident: फलौदी के भीखमकोर में युवक रावलसिंह पातावत की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावर फरार हैं। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की आशंका सामने आई है, जबकि घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Rajasthan Crime: Youth Shot Dead in Broad Daylight in Phalodi; Three Assailants Flee After Firing Ashok Gehlot
बस स्टैंड पर गोली मारकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फलौदी क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीखमकोर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर 26 वर्षीय रावलसिंह पातावत पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर हेलमेट पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

Trending Videos

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रावलसिंह बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और अचानक उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गंभीर रूप से घायल होकर जब वह जमीन पर गिर पड़ा, तो बदमाश उसके पास गए और उसके सिर में भी गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में मौत की पुष्टि
घटना के बाद परिजन उसे ओसियां के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया, जहां मथुरा दास माथुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले भी इसी विवाद में रावलसिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे।

पढ़ें- 34 दिन से लापता तुलसीराम की तलाश तेज: 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन बेनतीजा; ADM दफ्तर के बाहर धरने पर डटे परिजन
 
पुलिस जांच और कार्रवाई
सूचना मिलते ही मतोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।
 

Rajasthan Crime: Youth Shot Dead in Broad Daylight in Phalodi; Three Assailants Flee After Firing Ashok Gehlot
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीए अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

वहीं, इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि भीखमकोर बस स्टैंड पर युवक की गोली मारकर हत्या कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने का प्रमाण है। उन्होंने मारवाड़ क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। अशोक गहलोत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस को तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed