{"_id":"6808a9611b20043caa02b0dd","slug":"rajasthan-news-us-vice-president-s-program-to-visit-city-palace-cancelled-reached-hotel-directly-from-agra-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रद्द हुआ अमेरिकी उपराष्ट्रपति का सिटी पैलेस जाने का प्रोग्राम, आगरा से लौटकर सीधे होटल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रद्द हुआ अमेरिकी उपराष्ट्रपति का सिटी पैलेस जाने का प्रोग्राम, आगरा से लौटकर सीधे होटल पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के तय कार्यक्रम में अब बदलाव हो गया है। जानकारी के मुताबिक वेंस अब सिटी पैलेस में लंच लेने नहीं जा रहे हैं। वे आगरा से सीधे जयपुर में अपनी होटल पहुंचे हैं।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी जयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। जानकारी के अनुसार वेंस का सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि उनके बच्चे यहां की गर्मी से काफी परेशान हैं इसलिए सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है।
Trending Videos
वेंस आगरा घूमकर सीधे जयपुर स्थित रामबाग होटल पहुंचे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं। उनका आज दोपहर ढाई बजे सिटी पैलेस घूमने का कार्यक्रम था। सिटी पैलेस जयपुर के पूर्व राजपरिवार का निवास स्थान भी है। यहां म्यूजियम भी है, जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से काफी पर्यटक आते हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी सिटी पैलेस में ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा बढ़ाई, छावनी बना रामबाग पैलेस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेंस को आगरा विजिट के बाद आज दोपहर ढाई बजे परिवार के साथ सिटी पैलेस पहुंचना था, यहां उनके स्वागत में भोज का इंतजाम भी किया गया था।