फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Heavy Rain Alert for Next 5 Days as Monsoon Intensifies; Orange Alert in Six Districts

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी जिलों में अतिभारी बरसात की चेतावनी

Sun, 05 Jul 2026 08:07 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 05 Jul 2026 08:07 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून सक्रिय है। अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। छह जिलों में ऑरेंज और अधिकांश जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में अतिभारी बारिश की आशंका है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Heavy Rain Alert for Next 5 Days as Monsoon Intensifies; Orange Alert in Six Districts
राजस्थान में बारिश का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को सीकर, सवाई माधोपुर, झालावाड़, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर एक इंच तक पानी बरसा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी और उमस का असर बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने **वेल-मार्कड लो-प्रेशर सिस्टम** तथा राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan Organ Donation: राजस्थान में 10 साल में सिर्फ 84 अंगदान, इंतजार में 1000 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
रविवार के लिए मौसम विभाग ने  झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर लगभग पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी, पलसाना (सीकर) में 33 मिमी, झालरापाटन में 28 मिमी, सलूंबर में 18 मिमी, दलोत (प्रतापगढ़) में 16 मिमी, नवलगढ़ में 12 मिमी और उदयपुर शहर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी कायम
बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर कम नहीं हुआ। शनिवार को सबसे अधिक **42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमेर** में दर्ज किया गया। बीकानेर में 42.4, श्रीगंगानगर और बाड़मेर में 41.6 तथा फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


जयपुर में उमस, उदयपुर में राहत
राजधानी जयपुर में शनिवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन हवा में नमी 80 प्रतिशत तक पहुंचने से लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर उदयपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहावना रहा और कई सड़कों पर पानी भर गया। कोटा शहर में बारिश का इंतजार जारी रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों में अच्छी बरसात दर्ज की गई।

आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित
जैसलमेर के फतेहगढ़ क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ बारिश से कई मकानों की टीन की छतें उड़ गईं। अलवर में रूपारेल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई ग्रामीण पुलियाओं के ऊपर पानी बहने लगा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं जोधपुर में शुक्रवार की आंधी के बाद शनिवार को भी मौसम ठंडा बना रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed