सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Young All-Rounder Manav Suthar Selected for Team India, Rajasthan Gets Test Cricketer After 12 Years

Jaipur News: युवा ऑल राउंडर मानव सुथार का टीम इंडिया में चयन, 12 साल बाद प्रदेश के खिलाड़ी को मिला मौका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबर है। प्रदेश के युवा ऑल राउंडर मानव सुथार ने भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है। बता दें कि करीब 12 साल बाद राजस्थान के किसी खिलाड़ी का टेस्ट टीम में चयन हुआ है।

Jaipur: Young All-Rounder Manav Suthar Selected for Team India, Rajasthan Gets Test Cricketer After 12 Years
भारतीय टेस्ट टीम में चयनित मानव सुथार
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के प्रतिभाशाली ऑल राउंडर मानव सुथार का अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। करीब 12 वर्षों बाद राजस्थान के किसी खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। इससे पहले राजस्थान के तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने वर्ष 2014-15 में भारतीय टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व किया था।



आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव और समिति के अन्य सदस्यों ने मानव सुथार के चयन का स्वागत करते हुए इसे राजस्थान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मानव ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है और उनका चयन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट में राजस्थान की विकास रफ्तार पर सवाल, पूंजीगत खर्च में पिछड़े राज्यों में शामिल; कांग्रेस ने सरकार
विज्ञापन
Trending Videos


मानव सुथार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 29 मैच खेलते हुए 945 रन बनाए हैं और 129 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट के 25 मुकाबलों में उन्होंने 350 रन बनाने के साथ 34 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, जहां 29 मैचों में उन्होंने 94 रन और 25 विकेट दर्ज किए हैं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया है।

इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम में राजस्थान से चयनित खिलाड़ियों में सलीम दुर्रानी, हनुमंत सिंह, पार्थसारथी शर्मा और पंकज सिंह के नाम शामिल रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग दौर में भारतीय क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है।

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 6 जून 2026 से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद है कि मानव सुथार अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में नई पहचान बनाएंगे और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed