सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rojgar Utsav: CM will give joining letters to newly appointed, Government wants to loot applause- Dotasara

रोजगार उत्सव : नवनियुक्तों को ज्वानिंग लेटर देंगे सीएम, डोटासरा बोले- झूठी वाहवाही लूटना चाहती है पर्ची सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोजगार उत्सव के तहत सात हजार नव नियुक्ति कार्मिकों को ज्वाइनिंग लेटर थमाने वाले हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन नियुक्तियों को लेकर यह रोजगार उत्सव मनाया जा रहा है, वह कांग्रेस सरकार में दी जा चुकी थीं।

Rojgar Utsav: CM will give joining letters to newly appointed, Government wants to loot applause- Dotasara
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज जयपुर के टैगोर स्कूल में आयोजित रोजगार उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल 7 हजार नव नियुक्त कर्मचारियों को ज्वानिंग लेटर देने जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का इस मौके पर कहना है कि पर्ची सरकार कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को अपना बताकर झूठी वाहवाही लूट रही है।

loader
Trending Videos


प्रदेश में आज मनाए जा रहे रोजगार उत्सव को लेकर कांग्रेस ने बयान जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार के रोजगार उत्सव पर सवाल खड़े किए हैं कि जिन नियुक्तियों को लेकर यह रोजगार उत्सव मनाया जा रहा है, वह कांग्रेस सरकार में दी जा चुकी थीं। डोटासरा बोले कि जिन 20 हजार नवनियुक्त कार्मिकों की भर्ती को भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धि बता रही है, उन कार्मिकों की भर्तियों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति गत कांग्रेस सरकार ने प्रदान की थी। इतना ही नहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही परीक्षा आयोजित करके परिणाम जारी कर कार्मिकों को नियुक्ति देने का कार्य किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा बोले कि न्यायालय में लंबित प्रकरण, डिग्री सत्यापन एवं प्रतीक्षा सूची के कुछ लंबित मामलों को छोड़कर सभी कार्मिकों की नियुक्ति गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संपन्न भर्तियों में हुई थी।

31 मई 2023 तक जारी हो चुके थे परिणाम

डोटासरा ने इन भर्तियों का ब्योरा देते हुए कहा कि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक व वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 में 10,157 पदों के लिए भर्ती की विज्ञप्ति 1 फरवरी 2022 को निकली थी। इसके बाद  18 जून 2022 एवं 19 जून 2022 को परीक्षा ले जाकर 18 जनवरी 2023 को परिणाम जारी हुए थे। वहीं प्रकार शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के 5546 पदों की नियुक्ति की विज्ञप्ति 16 जून, 2022 को जारी कर दिनांक 25 सितंबर 2022 को परीक्षा संपन्न हुई जबकि 31 मई 2023 को फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय सीधी भर्ती 2022 के 48000 पदों की भर्ती की विज्ञप्ति 14 दिसंबर 2022 को जारी हुई तथा 25 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 के मध्य परीक्षा आयोजित होकर लेवल प्रथम की 31 अगस्त 2023 तथा लेवल द्वितीय की 9 सितंबर 2023 से 27 जून 2023 के मध्य रिजल्ट जारी हुआ था। इसी प्रकार वरिष्ठ अध्यापक विभिन्न विषयों की भर्ती के लिए 9760 पदों की विज्ञप्ति 5 अप्रैल 2022 को जारी हुई, जिसकी परीक्षा 30 जुलाई 2023 को संपन्न होकर 26 सितंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 के मध्य फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। 

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों के लिए दिनांक 8 जुलाई 2022 को विज्ञप्ति जारी हुई थी, जिसकी परीक्षा 30 अप्रैल 2023 को संपन्न हुई तथा 20 जून 2024 को फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 3 के 461 पदों की भर्ती हेतु विज्ञप्ति 16 मार्च 2022 को जारी हुई, परीक्षा 28 जून 2022 से 29 जून 2022 को संपन्न होकर फाइनल रिजल्ट 22 फरवरी 2023 एवं 31 मई 2023 को जारी हुआ और पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3 के 460 पद की भर्ती हेतु विज्ञप्ति 20 मई 2022 को जारी हुई, परीक्षा 11 सितंबर 2022 को संपन्न हुई, परीक्षा का फाइनल परिणाम 14 मार्च 2023 तथा 28 अप्रैल 2023 को जारी हुआ है।

डोटासरा का सवाल : बीते 6 महीने में कितनी भर्ती निकाली

डोटासरा ने पूछा कि हर साल 70 हजार नौकरी का वादा कर युवाओं को झांसा देने वाली भाजपा सरकार ने बीते 6 महीने में युवाओं को नई नौकरी के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि उनके 6 महीने के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कितने पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति लेकर भर्ती विज्ञापन जारी किया और कितने पदों पर भर्ती की परीक्षा प्रक्रियाधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed