फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jaipur Police Crack Down on Mule Account Network, One Arrested for Aiding Cyber Criminals

Jaipur News: कमीशन लेकर साइबर अपराधियों को देता था बैंक खाते, जयपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट संचालक को दबोचा

Mon, 27 Jul 2026 10:17 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा थाना क्षेत्र से एक म्यूल अकाउंट संचालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur Police Crack Down on Mule Account Network, One Arrested for Aiding Cyber Criminals
आरोपी जितेन्द्र सैनी

विस्तार

पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विश्वकर्मा पुलिस थाना जयपुर पश्चिम ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण आईपीएस ने बताया कि साइबर क्राइम, संगठित अपराध, मादक पदार्थ, अवैध हथियार सहित विभिन्न अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को टीम गठित कर अधिक से अधिक कार्रवाई करने और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद में दबंगई: नागौर में दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला, वारदात CCTV में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता तथा सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं अंजू के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना विश्वकर्मा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक रविन्द्र सिंह नरूका के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 14C द्वारा संचालित साइबर पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध में उपयोग किए जा रहे संदिग्ध म्यूल अकाउंट और मोबाइल नंबरों को चिन्हित किया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अपने नाम से विभिन्न बैंकों में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें कमीशन के आधार पर साइबर अपराधों में उपयोग के लिए उपलब्ध करवाता था। आरोपी स्वयं भी यूपीआई के माध्यम से राशि का उपयोग करता था। पुलिस ने चिन्हित म्यूल अकाउंट के मूल खाताधारक जितेन्द्र सैनी पुत्र दुलीचन्द को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और खातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed