पति की हत्या का खौफनाक प्लान: दवा दिलाने के बहाने जूस में मिलाई सल्फास की गोलियां; प्रेमी के रची साजिश
जयपुर की विश्वकर्मा थाना पुलिस ने महेश मीणा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में महेश की पत्नी कविता ओर उसके कथित प्रेमी गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के विश्वकर्मा थाना पुलिस ने महेश मीणा की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी पत्नी कविता मीणा और उसके कथित प्रेमी गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को इस तरह अंजाम दिया कि किसी को शक न हो।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में कविता ने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने गणेश मीणा के साथ मिलकर पति महेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 5 अगस्त को वह महेश को दवा दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बोराज लेकर गई। इसके बाद दोनों पूर्व नियोजित योजना के तहत नईनाथ धाम बस्ती पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, यहीं जूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर महेश को पिला दी गईं। जहर का असर होने के बाद जब महेश की तबीयत बिगड़ने लगी तो कविता ने अपने कथित प्रेमी गणेश को वहां बुलाया। दोनों महेश को मोटरसाइकिल से रोड नंबर-14 की पुलिया के पास लेकर पहुंचे।
यह भी पढें- Ajmer News: शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बना साला, जीजा का फोटो बदलकर किया फर्जीवाड़ा, SOG ने दबोचा
शक से बचने के लिए रचा पूरा ड्रामा
पुलिस के अनुसार कविता ने पूछताछ में बताया कि महेश की मौत पर किसी को शक न हो, इसलिए उसने उसके भाई मनीष मीणा को फोन कर रोड नंबर-14 की पुलिया के पास बुलाया। इसके बाद महेश को सीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात को बीमारी से मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज और आरोपियों से पूछताछ ने साजिश की कड़ियां जोड़ दीं।
CCTV ने खोला हत्या का राज
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 16 अगस्त को महेश के परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रास्ते के CCTV फुटेज खंगाले और एक-एक कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और CCTV फुटेज के आधार पर घटनाक्रम का रूट तैयार किया। इसके बाद महेश की पत्नी कविता और उसके कथित प्रेमी गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
पति-पत्नी के रिश्ते के पीछे छिपा था प्रेम-प्रसंग!
पुलिस जांच में सामने आया है कि कविता और गणेश के बीच कथित प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार इसी रिश्ते के चलते दोनों ने महेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हालांकि हत्या की पूरी वजह और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक कविता की उम्र 23 वर्ष और गणेश की उम्र 27 वर्ष है। दोनों जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।