फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Good news: Major relief for cancer patients in Rajasthan CAR-T cell therapy included in RGHS

अच्छी खबर: राजस्थान में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, आरजीएचएस में शामिल हुई कार-टी सेल थेरेपी

Wed, 19 Aug 2026 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Aug 2026 04:22 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली कार-टी सेल थेरेपी को आरजीएचएस में शामिल किया है। पात्र लाभार्थियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये का पैकेज निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Good news: Major relief for cancer patients in Rajasthan CAR-T cell therapy included in RGHS
कैंसर इलाज को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा कदम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक कार-टी सेल थेरेपी को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के पैकेज में शामिल कर लिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को यह सुविधा स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने इस उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये की प्रभार्य दर तय की है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

विज्ञापन


30 लाख रुपये तक का पैकेज
आदेश के मुताबिक कार-टी सेल के निर्माण की लागत के लिए अधिकतम 26 लाख रुपये अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, देय होगी। इसके अलावा सहायक उपचार और जटिलताओं के प्रबंधन के लिए अधिकतम चार लाख रुपये अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

इस पैकेज में टोसीलिजुमैब, आईवीआईजी, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और अस्पताल से छुट्टी के बाद 30 दिन तक की दवाइयां भी शामिल हैं। इस तरह कार-टी सेल थेरेपी के पूरे उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, देय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बना साला, जीजा का फोटो बदलकर किया फर्जीवाड़ा, SOG ने दबोचा


आरजीएचएस लाभार्थियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने यह फैसला स्वास्थ्य लाभ अधिकारिता समिति की अनुशंसा और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जयपुर की सिफारिश के आधार पर लिया है। आदेश राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के तहत जारी किया गया है।

इस व्यवस्था का लाभ आरजीएचएस के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। इसके अलावा राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायत योजना, 2021 के तहत चिकित्सा सुविधा लेने वाले पेंशनर्स भी इस उपचार का लाभ उठा सकेंगे। पात्र लाभार्थी नेटवर्क प्रदाताओं के माध्यम से कार-टी सेल थेरेपी की सुविधा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed