फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Former councilor, who was going to visit a temple with her husband, died in a road accident.

Accident News: कोटा में डंपर की चपेट में पूर्व पार्षद की मौत, पति घायल; मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे दंपती

Wed, 19 Aug 2026 05:31 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

कोटा में मंदिर दर्शन के लिए पति के साथ स्कूटी से जा रहीं पूर्व पार्षद रेणु नरवाला की नगर निगम के डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में पति घायल हुए। परिजनों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी मांगी।

विज्ञापन
Former councilor, who was going to visit a temple with her husband, died in a road accident.
सड़क हादसे में पूर्व पार्षद की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में नगर निगम के डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार पूर्व पार्षद रेणु नरवाला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके पति धनराज नरवाला घायल हो गए। दोनों खड़े गणेश जी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसा दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेणु नरवाला अपने पति धनराज के साथ स्कूटी से मंदिर जा रही थीं। सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ा होने के कारण दंपती साइड से निकल रहे थे। इसी दौरान सामने एक महिला को बचाने के प्रयास में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा नगर निगम का डंपर रेणु और सड़क पर मौजूद एक महिला को कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में धनराज भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परिजन एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग; जानें कब होगी मतगणना

परिजनों ने मृतका के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। परिजनों के अनुसार, रेणु नरवाला नयापुरा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से लगातार दो बार वार्ड पार्षद रह चुकी थीं। साल 2020 में कोटा नगर निगम उत्तर के चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस की ओर से दावेदारी भी की थी। उनके ससुर शंकर नरवाला कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे में शामिल डंपर का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था। इसके बावजूद वह सड़क पर चल रहा था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परिजनों से समझाइश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed