फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Raksha Bandhan gift for women in Rajasthan Free travel on roadways buses on August 28-29

रक्षाबंधन पर राजस्थान की महिलाओं को तोहफा: 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री सफर; जानें कहां तक मिलेगी छूट

Wed, 19 Aug 2026 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Aug 2026 05:06 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी राहत दी है। 28 और 29 अगस्त को साधारण व एक्सप्रेस रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा होगी। सुविधा राजस्थान सीमा तक मान्य रहेगी, जबकि एसी और लग्जरी बसों में किराया लगेगा।

विज्ञापन
Raksha Bandhan gift for women in Rajasthan Free travel on roadways buses on August 28-29
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में दो दिन की मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। पहले यह छूट केवल रक्षाबंधन के दिन मिलती थी, लेकिन इस वर्ष महिलाएं 28 अगस्त और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगी। त्योहार के दौरान बहनों को वापसी के समय होने वाली किराए की असुविधा से बचाने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


 केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में छूट
राजस्थान रोडवेज द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह मुफ्त यात्रा सुविधा विशिष्ट श्रेणी की बसों में ही लागू रहेगी। महिलाएं साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। वहीं वॉल्वो, एसी और लग्जरी श्रेणी की प्रीमियम बसों में सफर करने पर यात्रियों को नियमित किराया देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, यह छूट केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही मान्य होगी। यदि कोई बस पड़ोसी राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश की ओर जाती है, तो राज्य की सीमा पार करते ही आगे की यात्रा का निर्धारित किराया देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग; जानें कब होगी मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग व अतिरिक्त बसों के इंतजाम
त्योहार पर यात्रियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने विशेष प्रबंध किए हैं। महिला यात्री निगम के आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 28 और 29 अगस्त के लिए अग्रिम डिजिटल टिकट बुक कर सकती हैं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और अजमेर जैसे प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। साथ ही, बस स्टैंडों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed