सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Tiffany Trump Jaisalmer Visit US President's Daughter to Arrive in Rajasthan With Husband Michael Boulos

Rajasthan: धोरों की धरती पर पधारेंगीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी व दामाद, जैसलमेर घूमेंगी; शहर में अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: हिमांशु सिंह Updated Sat, 30 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप रविवार को पति माइकल बूलोस के साथ जैसलमेर पहुंचेंगी। वे सूर्यगढ़ होटल में ठहरेंगी और जैसलमेर किला, पटवों की हवेली व गड़ीसर झील का भ्रमण करेंगी। हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Tiffany Trump Jaisalmer Visit US President's Daughter to Arrive in Rajasthan With Husband Michael Boulos
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बूलोस के साथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बूलोस के साथ रविवार को जैसलमेर पहुंचने वाली हैं। उनके निजी दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।


जानकारी के अनुसार, टिफनी ट्रंप और माइकल बूलोस विशेष चार्टर्ड विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे। वे यहां एक दिन के प्रवास के दौरान शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था शहर के प्रसिद्ध लक्जरी होटल सूर्यगढ़ में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे टिफनी और माइकल
सूत्रों के अनुसार, टिफनी ट्रंप अपने दौरे के दौरान जैसलमेर किला, पटवों की हवेली और गड़ीसर झील समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकती हैं। सोमवार को उनके जैसलमेर से रवाना होने की संभावना है। इससे पहले दंपति ने भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली और आगरा का दौरा किया। दिल्ली में उन्होंने स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए, जबकि आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण कर उसकी भव्यता को करीब से देखा।
विज्ञापन
Trending Videos


सीमा जिले में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर जिले में इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार समन्वय बनाकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रही हैं। पर्यटन स्थलों, होटल परिसर और संभावित यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही यातायात प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट को लेकर भी विशेष योजना तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें-  चूरू में तेज आंधी का तांडव: 70 की रफ्तार से चली हवाएं, रेत के कारण आसमान हुआ पीला; देखें वीडियो

पर्यटन उद्योग को नई उम्मीद
टिफनी ट्रंप के दौरे को स्थानीय पर्यटन उद्योग के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। होटल व्यवसायियों, टूर ऑपरेटरों और गाइड्स का मानना है कि ट्रंप परिवार से जुड़े किसी सदस्य का जैसलमेर दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की पहचान को और मजबूत करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया और वैश्विक मीडिया कवरेज के जरिए जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहरों और रेगिस्तानी पर्यटन को नई पहचान मिल सकती है, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।

गौरतलब है कि, ट्रंप परिवार का जैसलमेर से यह पहला जुड़ाव नहीं है। इससे पहले वर्ष 2018 में ट्रंप परिवार के सदस्य और व्हाइट हाउस के तत्कालीन वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसलमेर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed