सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore Bhinmal: Swift car went out of control and overturned,

Jalore News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, हादसे में दो की मौके पर मौत, दो घायल, एक की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर भीनमाल राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jalore Bhinmal: Swift car went out of control and overturned,
जालोर भीनमाल अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, हादसे में दो की मौके पर मौत दो जने गम्भीर घायल।
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के भीनमाल-रामसीन रोड पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से कार को हटवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, कार में सवार चार युवक रामसीन से अपने घर भीनमाल लौट रहे थे। यह हादसा खानपुर तिराहे के पास पेट्रोल पंप के आगे हुआ। रात करीब 2 बजे कार तेज रफ्तार में अचानक अनियंत्रित हो गई। कार कई बार पलटते हुए सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में चालक व एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतकों में भीनमाल शहर निवासी वचनाराम (21) पुत्र जबराराम भील और ललित कुमार (24) पुत्र सांखला राम भील शामिल हैं। वहीं, कार में सवार जितेंद्र कुमार (22) पुत्र गोरखाराम भील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं।

देर रात हुई इस घटना के बाद पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचित कर सभी घायलों को तत्काल भीनमाल के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने वचनाराम और ललित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामूली घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर भीनमाल राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे की तस्वीरें...
 

जालोर भीनमाल अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, हादसे में दो की मौके पर मौत दो जने गम्भीर घायल।

 

जालोर भीनमाल अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, हादसे में दो की मौके पर मौत दो जने गम्भीर घायल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed