{"_id":"677948bdb0a3ca3f52027d19","slug":"jalore-kotwali-police-arrested-the-rape-accused-a-victim-had-filed-a-case-of-rape-and-forced-abortion-jalore-news-c-1-1-noi1335-2487145-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News : दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News : दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार
जबरन दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 जनवरी को पीड़िता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
जालौर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 3 जनवरी को उस समय सामने आया, जब एक पीड़िता ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करवाने का मामला दर्ज करवाया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू की।
Trending Videos
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी रुपाराम पुत्र हराराम चौधरी, निवासी जैसावास ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जबरन गर्भपात करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में और थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी रुपाराम को बागोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।