{"_id":"678681d7a2a2e1203a090c46","slug":"jalore-news-in-jalore-bagoda-police-and-chitalwana-police-took-two-actions-under-ndps-act-3-accused-arrested-jalore-news-c-1-1-noi1335-2521643-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जालौर में बागोड़ा और चितलवाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जालौर में बागोड़ा और चितलवाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के जालौर जिले में बागोड़ा और चितलवाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालौर में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाईयां की हैं। इनमें कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बागोड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई बागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। जिले की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और बागोड़ा पुलिस ने मिलकर एक सूचना पर कार्रवाई की और सरहद चैनपुरा में स्थित एक किराना दुकान पर दबिश दी, जिसमें यहां से पुलिस ने 28.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 14.91 ग्राम एमडी बरामद किया।
Trending Videos
पुलिस ने आरोपी इमाम खान (पुत्र रमजान खान) जो जूना चैनपुरा का निवासी है, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई डीएसटी टीम सांचौर की मुखबिर सूचना पर थानाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है। इसके अलावा जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में भी एक और बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी अमृतलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कैंपर को रोका और उसकी तलाशी ली। पुलिस को वाहन में 9.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसे मॉर्फिन (विनिर्मित स्मैक) बताया गया, बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, भोमाराम (पुत्र नवलाराम निवासी गिडा, थाना बाखासर) और पोकराराम (पुत्र कानाराम निवासी डिडावा, थाना बाखासर, जिला बाड़मेर) को गिरफ्तार किया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।