सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Sanchore Police arrested two policemen for conspiring to implicate a Gujarat leader in an NDPS Act case

Jalore: गुजरात के नेता को NDPS एक्ट मामले में फंसाने की साजिश, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सांचोर पुलिस ने 6 साल पुराने एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में साजिश के तहत कांग्रेस के गुजरात के एक नेता को फंसाकर गिरफ्तार करने के मामले में एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

Sanchore Police arrested two policemen for conspiring to implicate a Gujarat leader in an NDPS Act case
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

सांचोर पुलिस ने 6 साल पुराने एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में साजिश के तहत कांग्रेस के गुजरात के एक नेता को फंसाकर गिरफ्तार करने के मामले में एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दरअसल गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता के करीबी अहमदाबाद के सेंधाभाई को वर्ष 2019 में डोडा चूरा तस्करी में झूठा फंसा दिया गया था। उच्च स्तरीय जांच के बाद एसपी ऑफिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और बागोड़ा थाने में कार्यरत कांस्टेबल मीठालाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos


पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच में सामने आया कि गुजरात के एक प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर यह साजिश रची गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दखल पर हुई उच्च स्तरीय जांच की फाइल अब तक कागजों में दबी हुई थी। सांचौर एसपी ज्ञानचंद ने निर्देश पर 100 नंबर एफआईआर के तहत हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और कांस्टेबल मीठालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी ऑफिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और कांस्टेबल मीठालाल को पुलिस आलाधिकारियों ने बुधवार को सांचौर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद के सेंधा भाई की करोड़ों की जमीन पर प्रॉपर्टी डीलरों की नजर थी। पहले खरीदने की कोशिश की, लेकिन बेचने से मना कर दिया। सेंधा भाई को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचते हुए सांचौर में डोडा पोस्त के मामले में गिरफ्तार करवाना तय किया। 50 लाख रुपए में डील करने के बाद हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और कांस्टेबल मीठालाल ने एनडीपीएस के मामले में सेंधा भाई को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता के करीबी होने के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दखल दिया था।

सांचौर एडिशनल एसपी आवडदान रतनू ने बताया कि 2019 में एनडीपीएस एक्ट का मामला है। इस मामले में काफी लंबी और गहन जांच की गई है। 100 नंबर एफआईआर का यह मुकदमा है, जिसमें जांच के दौरान 2019 के समय डीएसटी टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल भंवर सिंह और कांस्टेबल मीठालाल का नाम सामने आया था। कॉल डिटेल और अन्य संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में दोनों को पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर सोपा हैं। फिलहाल दोनों से मामले में पूछताछ जारी है। जिसकी जांच डीवाईएसपी जेठूसिंह के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed