{"_id":"678fcc28cd15158c3900038c","slug":"jalorenews-ahor-police-of-jalore-district-disclosed-the-theft-incident-in-jain-temple-of-the-police-station-area-and-two-other-incidents-arrested-two-accused-jalore-news-c-1-1-noi1335-2546468-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore Crime: जैन मंदिर में चोरी की वारदात सहित अन्य दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore Crime: जैन मंदिर में चोरी की वारदात सहित अन्य दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार
Jalore: जालौर जिले की आहोर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात सहित अन्य दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालौर जिले के आहोर पुलिस में थाना क्षेत्र के सेन्दरिया बालोतान जैन मंदिर सहित दो अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों को भी नामजद तलाश शुरू कर दी है। एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने प्रेस वार्ता कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी व नकबजनी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिए तकनीकी सहायता एवं संदिग्ध अपराधियों पर निगरानी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश कुमार और महेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने गिरोह बनाकर सूने बंद मकानों व मंदिरों में चोरी की वारदात करना कबूल किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 6 वारदात करना बताया, जिसमें आहोर थाना क्षेत्र में दो वारदातें एवं अन्य थाना क्षेत्र में चार वारदातें करना कबूल किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए गए सामान को बरामद किया एवं अन्य वारदातों में शामिल आरोपियों के संबंध में कड़ी पूछताछ व अनुसंधान कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नकबजनी गैंग द्वारा गिरोह बनाकर शराब पीकर सूने बंद मकान व मंदिरों में चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है।
Trending Videos