सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: CM participated in consecration of the temple in Narsana, gave a statement on water supply in the area

Jalore News: नरसाणा में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए CM भजनलाल, पानी की आपूर्ति पर दिया बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर/ जयपुर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

जालौर जिले के नरसाणा गांव में दुधेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जालौर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले में पानी की समस्या को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही माही डेम से पानी लेकर जवाई बांध में डाला जाएगा, जिससे जालौर के लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी।

Jalore: CM participated in consecration of the temple in Narsana, gave a statement on water supply in the area
सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर के बागोड़ा उपखंड में नरसाणा गांव के दुधेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालौर पहुंचे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में पानी की आपूर्ति को लेकर सरकार की योजनाओं का खुलासा किया और जालौर जिले को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार पानी की समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि माही डैम से पानी लेकर जवाई बांध में डाला जाएगा, जिससे जालौर जिले के लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पिछले एक साल से पानी की समस्या पर काम कर रही है और अब हम माही डैम से जवाई बांध तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे, जिससे क्षेत्र को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और विरासत के बारे में भी बात की और कहा कि सरकार ने एक साल में राज्य का रोडमैप तैयार किया है, जिसमें पानी की कमी से निपटने के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जालौर सहित अन्य क्षेत्रों में भी पानी की स्थिति में सुधार होगा।



सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरी तरह से निभाया जा रहा है और एक साल में 55 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए गए हैं। इसके अलावा किसानों के लिए दिन में बिजली देने का वादा भी पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए भी सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया और बताया कि एक साल में 60 हजार नौकरियां दी गई हैं और आगामी पांच साल में कुल चार लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।



इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया और कहा कि पिछले साल राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ था, जो पांच सौ साल पुराना सपना था। उन्होंने कहा, हम विकास और विरासत का सपना लेकर चल रहे हैं और मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। इस दौरान सांचौर के विधायक जीवाराम चौधरी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, जिला प्रमुख राजेश राणा, भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित समेत कई अन्य नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed