सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   stray dogs mauled a girl to death In Jhalawar

आवारा कुत्तों का आतंक: झालावाड़ में टेंट में सोती दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया झुंड; नोंच-नोंचकर मार डाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ में अस्थायी टेंट के बाहर सो रही दो साल बच्ची को कुत्तों का झुंड उठाकर ले गया। उसे नोंच-नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्तों से बचाकर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।  डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

stray dogs mauled a girl to death  In Jhalawar
आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। झालावाड़ में शुक्रवार सुबह बालाजी की छतरी के पास एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।



जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान गौरी के रूप में हुई है। वह अपने पिता राजूलाल के साथ भाटिया वर्कशॉप के पास लगाए गए अस्थायी टेंट के बाहर सो रही थी। सुबह करीब 6 बजे 7 से 8 आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गया। पिता ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता राजूलाल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कुत्तों को बच्ची को उठाकर ले जाते देखा वे तुरंत उनके पीछे दौड़े लेकिन मौके पर पहुंचने तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह घायल कर चुके थे। किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया और तत्काल एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लंबे समय से है आवारा कुत्तों का आतंक
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। कई बार ये राहगीरों और बच्चों पर हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद और प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

काम की तलाश में आया था परिवार
राजूलाल मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि झालावाड़ उनकी ससुराल है और करीब डेढ़ महीने पहले वे काम की तलाश में यहां आए थे। परिवार भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहा था। राजूलाल शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में ढोल बजाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Cyber Crime: फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 92.75 लाख की साइबर ठगी, बारां पुलिस ने चौथे आरोपी को दबोचा

5 दिन पहले ही हुआ है एक बेटी का जन्म
परिजनों के अनुसार गौरी की मां मनीषा ने पांच दिन पहले ही झालावाड़ अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। नवजात की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है, वहीं बड़े ऑपरेशन के चलते मां की तबीयत भी ठीक नहीं बताई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed